Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Bokaro Crime News: बोकारो के व्यवसायी सुरेश सिंह को कुख्यात प्रिंस खान ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- “खोल देंगे खोपड़ी”

Bokaro Crime News: धनबाद के बाद अब कुख्यात प्रिंस खान ने बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र में भी दहशत फैलाने की कोशिश शुरू कर दी है. विदेश में बैठकर “मेजर गैंग” चलाने वाले प्रिंस खान ने इस बार बोकारो के एक प्रमुख व्यवसायी को सीधे तौर पर धमकी देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है.

बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में रंगदारी का खौफ
ताजा मामला बोकारो के बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां बीएमडब्ल्यू (BMW) कंपनी से जुड़े व्यवसायी सुरेश सिंह को प्रिंस खान ने निशाना बनाया है. कुख्यात ने सुरेश सिंह से रंगदारी की मांग की है और मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

“कान नहीं खुला तो खोपड़ी खोल देंगे”
प्रिंस खान ने व्यवसायी से कहा, "अगर कान नहीं खुला तो खोपड़ी खोल देंगे." उसने न केवल जान से मारने की धमकी दी, बल्कि दहशत फैलाने के लिए यह भी कहा कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो वह उनके कार्यस्थल (साइट) पर बम से हमला करवा देगा.

बोकारो पुलिस के लिए कड़ी चुनौती
धनबाद में कई व्यवसायियों और राजनीतिक चेहरों को निशाना बनाने के बाद प्रिंस खान का बोकारो में सक्रिय होना पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. बालीडीह जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की धमकी से उद्यमियों और व्यापारियों के बीच असुरक्षा का माहौल है. पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !