Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Saraikela News Update: NPA ऋण खाताधारको के लिए सुनहरा मौका, लोक अदालत में उपस्थित हो कर विशेष छूट के साथ हो सकते है ऋणमुक्त

Seraikela News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार एवं सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निरिक्षण में 14 मार्च 2026 को सरायकेला सिविल कोर्ट एवं चांडिल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
एनपीए ऋण खाताधारकों को ऋणमुक्त होने का अवसर
14 मार्च को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के एनपीए (Non-Performing Asset) ऋण खाताधारकों को विशेष छूट के साथ एकमुश्त समझौते के माध्यम से अपने बकाया ऋण का निपटारा कर ऋणमुक्त होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने की अपील

अग्रणी जिला प्रबंधक (Lead District Manager), सरायकेला–खरसावाँ वरुण चौधरी ने जिले के सभी एनपीए ऋण खाताधारकों से अपील की है कि वे 14 मार्च 2026 को सरायकेला सिविल कोर्ट अथवा चांडिल कोर्ट में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आएं तथा एकमुश्त समझौते के माध्यम से अपने बकाया ऋण का निपटारा सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !