Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jharkhand News: झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयनित, राज्य के लिए गौरव की बात

Jharkhand News: झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य के तीन तीरंदाजी कोचों का चयन स्विट्ज़रलैंड में आयोजित विश्वस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है. ये कोच 14 से 21 मार्च 2026 तक स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित World Archery Level-1 Coaches Seminar में हिस्सा लेंगे. इस उपलब्धि से झारखंड की तीरंदाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
स्विट्ज़रलैंड में होगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम स्विट्ज़रलैंड के लॉजेन में स्थित World Archery Excellence Centre में आयोजित किया जाएगा. इस सेमिनार का उद्देश्य कोचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक, आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और तीरंदाजी के नए मानकों से अवगत कराना है.

चयनित कोचों के नाम
इस कार्यक्रम के लिए झारखंड के तीन कोचों का चयन किया गया है. इनमें
अमरजीत दुबे. AIPSCB झारखंड
कमलेश महतो. SAJHA झारखंड
मुकेश तुरी. जिंदल स्टील झारखंड
ये तीनों कोच राज्य में तीरंदाजी के विकास के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं.

देशभर से 26 कोचों का चयन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों और विभागों से कुल 26 कोचों का चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया कई चरणों की परीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर पूरी की गई, जिसके बाद इन कोचों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया.

झारखंड आर्चरी एसोसिएशन ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो और वरिष्ठ कोच हरेंद्र सिंह, बी. एस. राव, प्रकाश राम तथा सिसिर महतो ने तीनों कोचों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं.

मेहनत और समर्पण का परिणाम
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि कोचों की मेहनत, लगन और तीरंदाजी के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण झारखंड में तीरंदाजी के स्तर को और मजबूत करेगा और भविष्य में राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !