Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Potka News: पोटका में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने व्यक्ति को पकड़ा, बाद में पुलिस को सौंपा

Potka News: पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी की आशंका में एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया। हालांकि बाद में पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था। 

अजीब वेशभूषा और झोले में बच्चों के कपड़े मिलने से हुआ शक
ग्रामीणों के अनुसार वह व्यक्ति गांव में संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। उसकी वेशभूषा असामान्य थी और उसके झोले की तलाशी लेने पर उसमें बच्चों के कई कपड़े मिले। इसी बात से लोगों को शक हुआ कि कहीं वह बच्चा चोरी से जुड़ा व्यक्ति तो नहीं है।

देखते ही देखते गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने संयम बरतते हुए उस व्यक्ति के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की और उसे वहीं रोक कर रखा।

मुखिया ने लोगों को शांत कराया
घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस व्यक्ति से उसका नाम और पता पूछने की कोशिश की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। मुखिया ने ग्रामीणों को समझाया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

पुलिस को सूचना देकर सौंपा गया व्यक्ति
इसके बाद मुखिया ने तुरंत पोटका थाना के प्रभारी सन्नी टोप्पो को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को अपने साथ थाना ले गए।

अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह व्यक्ति कौन है और गांव में किस उद्देश्य से पहुंचा था। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !