Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में कुरियर बॉय से पिस्तौल के बल पर लूट, नगदी और पार्सल छीने

Adityapur Crime News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक कुरियर डिलीवरी कर्मी से चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर नगदी और पार्सल छीन लिया. पीड़ित युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर-2 के इच्छापुर स्थित ग्वालपाड़ा का निवासी बताया गया है.

घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है. रंजीत कुमार डिलीवरी के लिए सालडीह बस्ती पहुंचे थे और ग्राहक से संपर्क करने के लिए कई बार फोन भी किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. इसी दौरान वहां चार नकाबपोश युवक पहुंच गए. आरोप है कि बदमाशों ने युवक से नाम और पता पूछने के बाद पिस्तौल तान दी और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसके पास मौजूद 8760 रुपये नगद और पार्सल छीन लिया. इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया.

घटना के बाद पीड़ित ने आदित्यपुर थाना को इसकी सूचना दी. बताया गया कि पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ही इंतजार करने को कहा, लेकिन काफी देर तक पुलिस टीम वहां नहीं पहुंची. पीड़ित के अनुसार वह करीब ढाई घंटे तक मौके पर पुलिस का इंतजार करता रहा.

बाद में रंजीत कुमार ने मंगलवार को थाना में लिखित आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी. इसके बाद वह न्याय की मांग को लेकर इधर-उधर भटकता रहा और अंत में पत्रकारों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी.

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना के समय गश्ती वाहन किसी अन्य काम से गम्हरिया गया हुआ था, जिसके कारण तुरंत मौके पर नहीं पहुंचा जा सका. पीड़ित ने बुधवार को दोबारा थाना में आवेदन दिया है और पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !