Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर में गूंजेगी मिथिला की संस्कृति, 14–15 मार्च को गोपाल मैदान में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक विरासत को जीवंत करने के लिए दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए शहर में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया गया है.
प्रचार के लिए शहर में उतारे गए वाहन
मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय समारोह को सफल बनाने के लिए परिषद ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है.इसी कड़ी में परिषद की ओर से दो प्रचार वाहनों को शहर के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया गया। ये वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देंगे और समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे.

14 और 15 मार्च को गोपाल मैदान में होगा आयोजन
परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने बताया कि 14 और 15 मार्च को बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन किया जाएगा.कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए परिषद के सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं.

मिथिला की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच
उन्होंने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.
इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी दो दिवसीय शाम
परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, इस दो दिवसीय समारोह में कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पारंपरिक संगीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मिथिला की कला-संस्कृति से जुड़े विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे.शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !