Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Ranchi Crime News: रांची के कांके में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है.


अज्ञात अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया 

मिली जानकारी के अनुसार कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव निवासी राजेंद्र मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली लगते ही बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !