Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur Crime : नामदा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।


घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषि तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर चाचा ने भतीजे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में ऋषि तिवारी को गंभीर चोट लगी।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में उसका इलाज चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली विवाद के कारण हुई इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !