Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बकरी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि कार में भरकर बकरियां ले जाई जा रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे के कारण पूरे मामले का खुलासा हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने कार को जब्त कर उसमें से छह बकरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
तेज रफ्तार कार ने हाईवा को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर साउथ गेट के पास सड़क किनारे खड़े एक हाईवा को तेज गति से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की डिक्की अचानक खुल गई। डिक्की खुलते ही उसमें मौजूद छह बकरियां जिंदा हालत में दिखाई देने लगीं, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ कि बकरियों को चोरी कर ले जाया जा रहा है।
मौके का फायदा उठाकर फरार हुए आरोपी
घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से भागने में सफल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी छह बकरियां बरामद की गईं।
पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार ज्योतिनगर की रहने वाली बिथु रानी ने गोविंदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कार के नंबर के आधार पर चालक समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
वाहन नंबर के आधार पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Jamshedpur News: गोविंदपुर में कार से बकरियां चोरी करने की कोशिश नाकाम, हादसे के बाद खुला मामला, पुलिस ने छह बकरियां की बरामद
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बकरी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि कार में भरकर बकरियां ले जाई जा रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे के कारण पूरे मामले का खुलासा हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने कार को जब्त कर उसमें से छह बकरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस घटना के बाद शहर के बकरी पालकों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।