Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 38.62 लाख की ठगी, सीआईडी ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपी दबोचे

Jharkhand News: झारखंड में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को बड़ी कामयाबी मिली है. साइबर अपराध थाना, रांची की टीम ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जमशेदपुर के घाटशिला और कदमा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गई.


मामला एक साइबर ठगी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया. ठगों ने पीड़ित को कहा कि उनका नाम एक गंभीर मामले में सामने आया है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है.


गिरफ्तारी का डर दिखाकर कराई लाखों की ट्रांसफर
अपराधियों ने कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित को मानसिक दबाव में डाल दिया. इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कुल 38 लाख 62 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

जिसके बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की और डिजिटल फुटप्रिंट्स का विश्लेषण किया. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर जमशेदपुर में छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में घाटशिला और कदमा थाना पुलिस ने भी सहयोग किया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, उपकरण बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रोहित कुमार जैन, संजीव कुमार मिश्रा और लोकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

साथ ही सीआईडी की टीम अब इस गिरोह के मुख्य संचालकों और उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनका उपयोग ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया गया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !