Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jamshedpur News: सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत कल, विधिक सेवा और सशक्तिकरण शिविर का होगा आयोजन

Jamshedpur News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा कल यानी 14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन और राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर का आयोजन एक साथ होगा.

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे उद्घाटन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद होंगे, जो वर्चुअल माध्यम से लोक अदालत का उद्घाटन करेंगे. इस गरिमामयी समारोह में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश और कई गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अतिथियों के आगमन, स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी.

18 विभागों के लगेंगे प्रदर्शनी स्टॉल
आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिविर में लगभग 18 अलग-अलग विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टालों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा.

राष्ट्रीय लोक अदालत का राज्यस्तरीय प्रभाव
सिदगोड़ा टाउन हॉल से ही झारखंड के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल शुभारंभ होगा. इसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और समझौते के आधार पर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना है. विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रशासनिक योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !