Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Sakchi Market Fight: साकची संजय मार्केट में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप

Jamshedpur: शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र साकची संजय मार्केट में शुक्रवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। मारपीट इतनी उग्र हो गई कि एक युवक का पायजामा तक फट गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।

घटना के समय बाजार में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मारपीट होते देख दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। कुछ देर तक बाजार में तनाव का माहौल बना रहा। एक पत्रकार ने जब वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की गई हालांकि स्थानीय दुकानदारों ने पत्रकार का साथ दिया।

सूचना मिलने के बाद साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा।

पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !