Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jamshedpur Accident : अनियंत्रित हाईवा ने 10 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल, देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित हाईवा ने 10 वर्षीय राज नामक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा सड़क के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के बस्तीवासी आक्रोशित हो गए।


गुस्साए लोगों ने हाईवा चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हालात को देखते हुए सीतारामडेरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर क्यूआरटी (QRT) टीम को भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही लगातार हो रही है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बच्चे की मौत से उसके परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !