Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur News: मानगो बाजार में कपड़े की दुकान को लेकर बड़ा विवाद, चोरी और कब्जे की कोशिश का आरोप

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दुकान संचालक लक्ष्मी नारायण शर्मा ने पड़ोसी दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों पर दुकान में घुसकर लाखों रुपये के सामान चोरी करने, मारपीट करने और जबरन कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मानगो थाना में लिखित शिकायत दी है।

वर्षों से चल रहा है कपड़ों का कारोबार
शिकायतकर्ता लक्ष्मी नारायण शर्मा के अनुसार मानगो बाजार में “सुमित ड्रेसेज” नाम से उनकी कपड़ों की दुकान है, जिसे वह वर्ष 1996 से संचालित कर रहे हैं। यह दुकान तिलावत बुक स्टोर के पास स्थित है और लंबे समय से यहां कपड़ों का व्यापार किया जा रहा है।

दुकान का ताला तोड़कर चोरी का आरोप
लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी की रात वह करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। उनका आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार बिहारी लाल शर्मा और उनके परिवार के लोगों ने दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और अंदर रखा सामान गायब कर दिया।

लाखों रुपये के सामान गायब होने का दावा
शिकायत में कहा गया है कि दुकान में लगभग 19 से 20 लाख रुपये मूल्य के कपड़े और अन्य सामग्री रखी थी। इसके अलावा चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कई चांदी के सिक्के, बैंक से जुड़े दस्तावेज, लेन-देन की खाता-बही, पासबुक, चेकबुक और अन्य जरूरी कागजात भी गायब बताए गए हैं। साथ ही दुकान में लगा इन्वर्टर भी नहीं मिला।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप
लक्ष्मी नारायण शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया तो आरोपितों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान परिवार की महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया।

दुकान को बाहर से बंद करने की कोशिश
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल ही में कुछ लोगों ने दुकान के सामने ईंट और निर्माण सामग्री लगाकर बाहर से दीवार खड़ी करने का प्रयास किया, जिससे दुकान को पूरी तरह बंद किया जा सके।

उच्च अधिकारियों को भी दी गई जानकारी
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत मानगो पुलिस दे दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !