Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: जयराम महतो ने सदन में शराब, पुलिस बहाली और अवैध खनन पर उठाए सवाल

Jharkhand News: सदन में बजट सत्र के दौरान जयराम महतो ने बहुत से अहम् मुद्दों पर सवाल उठाते हुए सरकार का ध्यान खींचा। उन्होंने विधानसभा में उठाए  पुलिस बहाली, अवैध खनन, शराबबंदी, ऊर्जा और पेयजल समस्या जैसे मुद्दे।जयराम ने कहा कि राज्य में 18 से 25 वर्ष के युवाओं की सड़क दुर्घटना में मौत का सबसे बड़ा कारण शराब है, जयराम ने आगे कहा कि उन्हें अपने वोट से अधिक राज्य के युवाओं के भविष्य की चिंता है। 
20 हजार से अधिक खाली पदों जल्द भरने की मांग 
जयराम महतो ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राज्य के पुलिस विभाग में 23,645 से अधिक खाली पदों पर जल्द से जल्द बहाली कर के लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए। साथ ही पुलिस विभाग को नए पेट्रोलिंग वाहन देने पर सरकार की सराहना की।  वहीं पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी, धुलाई, विशेष कर्तव्य, चिकित्सा और शिक्षा सहित 11 प्रकार के भत्तों की मांग की। उन्होंने तबादला‑पोस्टिंग की व्यवस्था को भी पुलिस तंत्र की बड़ी समस्या बताया।  

प्रतिदिन 600 करोड़ का अवैध कोयला कारोबार 
जयराम ने सदन के सामने अवैध खनन और कम राजस्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम देश को तकरीबन 40 प्रतिशत खनिज देते हैं मगर राज्य को केवल 19 हजार करोड़ का ही राजस्व आता है जो बाकी राज्यों से काफी कम है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि राज्य में रोज तकरीबन 600 करोड़ का अवैध कोयला कारोबार होता है जिसे रोकने के लिए हमे नागालैंड और मेघालय की तरह कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से कोयला खनन कराना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिल सके। 

अडानी प्रोजेक्ट और यूरेनियम खनन पर साधा निशाना 
ऊर्जा विभाग पर चर्चा करते हुए डुमरी विधायक ने गोड्डा में चल रहे अडानी प्रोजेक्ट पर कहा कि इस परियोजना में कोयला ऑस्ट्रेलिया से आता है और बिजली बांग्लादेश भेजी जाती है, जबकि जमीन झारखंड की ली गई है। उन्होंने वहां की कई महिलाओं के मां ना बन पाने जैसी समस्याओं का हवाला देते हुए प्रभावित गावों के विस्थापन और पुनर्वास का प्रस्ताव रखा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !