Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Sundernagar Road Accident: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

Jamshedpur: सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दुर्गा हेंब्रम (16 वर्ष) निवासी हिस्कू ग्राम और मार्शल सोरेन (15 वर्ष) निवासी केडो गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुदादा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर बंधक बना लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले की जांच भी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !