Jamshedpur News: इसरो कार्यसमिति की मासिक बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्टर को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के साथ साथ सड़कों की बदहाली और जगह-जगह होने वाले जल-जमाव से उठती परेशानियों पर चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक विकास और सरकार के साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
जियाडा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बैठक में जियाडा की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जियाडा के पास औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली के गंभीर चुनौतियों से घिरे होने और अधिकारों के प्रयोग में अस्पष्टता, निवेशकों के साथ समन्वय की कमी के कारण अपनी पूरी क्षमता पर कार्य नहीं कर पा रहा है। लंबे समय से पदों का रिक्त होना भी इस समस्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
सड़कों पर होने वाले जलजमाव से हो रही परेशानी
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़को की खराब हालत और बिना बारिश के होने वाले जलभराव से उद्यमियों पर काफी रोष देखा गया, सड़कों की बुरी हालत लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। उद्यमियों ने जिला और मंडल स्तरीय बैठक में सड़क के पुनर्निमाण की मांग उठाई है। बैठक में झारखंड में निवेश की संभावनाओं और सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से निर्बाध्य आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि उद्योगों का संचालन प्रभावित न हो।
बैठक में उपस्थित सदस्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष रुपेश कतरियार के साथ समीर सिंह, गौतम महापात्र, उत्तम चौधरी, संदीप मिश्रा, नीरज मिश्रा, राजेश्वर जायसवाल, तरुण अदक, अवनीश मुर्तजा, सौरभ चौधरी, अरुण कुमार, शशि शेखर, मुकेश शर्मा, राजेश बंसल, विनय सिंह, पंकज कुमार और पंकज झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीव शुक्ला द्वारा किया गया।