Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज में "दावत-ए-इफ्तार" का आयोजन, शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल

Jamshedpur: साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम की ओर से किया गया, जिसमें शहर के कई प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब ढाई सौ से अधिक लोगों ने शिरकत की।

अतिथियों का किया गया गर्मजोशी से स्वागत
कार्यक्रम में कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ. मोहम्मद जकरिया और प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे और सभी ने एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
दावत-ए-इफ्तार में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीज, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज आलम, डॉ. हसन इमाम मल्लिक, काजी मसूद आलम, डीएसपी मोहम्मद अकरम, साकची थाना प्रभारी, जुगसलाई थाना प्रभारी सहित कई शिक्षाविद, समाजसेवी और टाटा स्टील के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. रज़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अमन और तरक्की के लिए की गई दुआ
इफ्तार से पहले मुफ्ती निशात अहमद की अगुवाई में शहर, राज्य झारखंड और देश-दुनिया में शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई और फिर सभी अतिथियों ने कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक साथ इफ्तार किया।

सामाजिक सौहार्द का संदेश
इस कार्यक्रम के समन्वयक मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. जकी अख्तर थे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता को मजबूत करना है।

आयोजन में सहयोग करने वालों को दी बधाई
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, कॉलेज के पदाधिकारियों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !