Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Dhanbad Police In Action : पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली, एक का पैर फ्रैक्चर

Dhanbad : सोमवार सुबह धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह बस्ती के पास पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अन्य अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।


जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य भागाबांध इलाके में छुपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।


पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान गिरोह के दो अपराधियों को गोली लग गई।

मुठभेड़ के दौरान एक अन्य अपराधी भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। तीनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंच गए और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अन्य अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !