Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jharkhand Weather Alert: 18 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखण्ड में 15 से 18 मार्च तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ख़राब मौसम के समय खुले मैदानी इलाकों में ना जाने की सलाह। 
जानिए किन इलाकों में कितना असर 
15 मार्च को मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी-मध्य, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की हवा और बारिश होने के आसार हैं। वहीं 16 मार्च को पूर्वी झारखंड और आसपास के मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटा से हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। 
17 मार्च को लगभग पूरे झारखंड में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलचल सकती है। साथ ही 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम ख़राब रह सकता है। कई जगह गरज के साथ आंधी और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की सलाह 
ख़राब मौसम में खुले मैदान में ना जाने की सलाह दी गई है वहीं बिजली गिरने के आसार हों तो पेड़ों या बिजली के खम्भों से दूर रहने को कहा गया है, साथ ही इस दौरान मौसम विभाग की चेतावनी और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !