Jamshedpur Update:शहर में मिथिला सांस्कृतिक परिषद के दो दिवसीय समारोह के अंतिम दिन के समारोह में मुख्य अतिथि सह उदघाटन कर्ता ग्रामीण विकास मंत्री झारखण्ड सरकार दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि मिथिला की पहचान विश्व स्तरीय है दिशा दिखाने वाली है विदेश स्तर तक मिथिला समाज के लोग मिथिला पेंटिंग की पहचान बनाने का काम किया है। दीपिका पाण्डेय ने कहा कि मिथिला की सिर्फ भौगोलिक पहचान ही नहीं है, बल्कि संस्कृति और मिठास की भाषा है। दीपिका पाण्डेय ने मिथिला के खानपान के विषय में बात करते हुए कहा कि, माछ भात, चुडा दही रसगुल्ला मुख्य खान पान परिलक्षित है।
परिषद के मांग पत्र पर होगा सकारात्मक विचार
उन्होंने कहा कि परिषद ने जो मांग पत्र सौंपा है सरकार उस पर सकारात्मक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में मिठास को बरकरार रखना जरुरी है, उन्होंने मिथिला के मिथिलानी के द्वारा आनंद मेला में लगे स्टाल की काफी प्रशंसा की।
और कौन- कौन थे उपस्थित
मंच पर और भी कई अन्य अतिथि भी उपस्थित थे जीनमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विजय खां, आनंद बिहारी दुबे, रवींद्र कुमार झा उर्फ नटटू झा, और पंकज कुमार मिश्र महाप्रबंधक बैंक आफ इंडिया ने भी मंच को संबोधित किया। मंच पर अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से विधा पति के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मंच पर सभी अतिथियों को परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर,महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा कोषाध्यक्ष रंजीत झा ने पाग और पुष्प गुच्छ देकर सामूहिक रूप से अतिथियों को सम्मानित किया।