Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद की कमान अब नौशीन खान के हाथ, डीसी ने दिलाई शपथ; उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिकी नजरें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है. सोमवार सुबह 10 बजे से जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान अध्यक्ष नौशीन खान के साथ सभी 22 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ. जिले के उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी ने स्वयं उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद का नया बोर्ड आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गया है और शहर के विकास की नई कार्ययोजनाओं पर चर्चा की नींव रख दी गई है.

अब सबकी निगाहें उपाध्यक्ष के चुनाव पर
अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद अब सबकी निगाहें उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हुई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच से ही उपाध्यक्ष का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आज शाम 4 बजे तक यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि जुगसलाई नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष कौन होगा. चुनावी प्रक्रिया संपन्न होते ही नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को भी पद की शपथ दिलाई जाएगी. प्रशासन ने इस पूरी लोकतांत्रिक कार्यवाही को पारदर्शी और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

स्थानीय नागरिकों में नए बोर्ड के गठन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं और लंबित विकास कार्यों में अब तेजी आएगी. आज की इस पहली आधिकारिक बैठक और आमसभा को जुगसलाई के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जहां से विकास के नए रोडमैप पर काम शुरू होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !