Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Dumka Accident News: दुमका के शिकारीपाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइक सवार की मौत

Dumka Accident News: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दुर्गा मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्टोन चिप्स से भरे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


मृतक पश्चिम बंगाल के निवासी

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय हारून शेख और 45 वर्षीय बाबुर अली शेख के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बेलडंगा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देवघर से ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114A  पर तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !