Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में आरोपी नवीन केडिया ने राहत के लिए ACB कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए नवीन केडिया ने रांची स्थित एसीबी (ACB) की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है. पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से केडिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. नवीन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत से राहत की गुहार लगाई है, जिस पर आने वाले दिनों में सुनवाई होने की संभावना है.

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
नवीन केडिया की मुश्किलें तब बढ़ गई थीं जब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. शीर्ष अदालत से राहत न मिलने के बाद से ही वह एसीबी की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था. हालांकि, जांच एजेंसी ने तकनीकी इनपुट के आधार पर जाल बिछाया और पिछले हफ्ते उसे दबोचने में कामयाबी हासिल की. इस मामले में जांच एजेंसियां शराब के अवैध सिंडिकेट और राजस्व की चोरी को लेकर कड़ियां जोड़ रही हैं.

अन्य आरोपियों की फरारी और कानूनी पेच
शराब घोटाले की जांच की आंच केवल केडिया तक सीमित नहीं है. इससे पहले सीआईडी ने इस मामले में इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन और राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गोवा के एक स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया था. उस दौरान गोवा की अदालत ने पुनीत अग्रवाल को ट्रांजिट बेल (Transit Bell) दी थी, लेकिन उसने बेल की शर्तों का उल्लंघन किया और सरेंडर करने के बजाय फरार हो गया. इस मामले में पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

शराब सिंडिकेट पर कसता शिकंजा
झारखंड में शराब वितरण और ठेकों में हुई अनियमितताओं को लेकर एसीबी और सीआईडी की टीमें लगातार सक्रिय हैं. नवीन केडिया की जमानत याचिका पर कोर्ट का रुख यह तय करेगा कि जांच की दिशा क्या होगी. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान केडिया से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जो इस घोटाले में शामिल कुछ बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !