Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jharkhand News: जेटेट परीक्षा जल्द कराने के लिए अभ्यार्थी सड़क पर, 40 हजार नियुक्तियों की मांग

Jharkhand News: राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैंकड़ो अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा जल्दी करने के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक पैदल मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ अपनी मांग रखी।
7 से 9 सालों का लम्बा इंतजार 
अभ्यर्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राज्य सरकार से जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। राज्य में जेटेट परीक्षा नियमित रूप से आयोजित नहीं होने से  हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि राज्य के कई युवाओं को बीएड और डीएलएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी परीक्षा नहीं होने के कारण शिक्षक बनने का अवसर नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में सरकार को जल्द परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की कि जेटेट परीक्षा के बाद लगभग 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए और एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार जेटेट परीक्षा का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !