Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया रक्तदान

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा परिसर के चिकित्सालय में आज 16 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रक्तदान करके किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक बहुत बड़ा मानवीय और पुण्य का काम है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है और जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा के सभी सदस्यों, कर्मचारियों और अधिकारियों को इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने समाज में हर वर्ग को लोगो को रक्तदान का महत्व समझने और समय- समय पर रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के साथ कई मंत्रीगण, विधायकगण, विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बेहद उत्साह के साथ रक्तदान किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !