Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Bihar Rajyasabha Election Result: बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, पांचों उम्मीदवार विजयी

Bihar Rajyasabha Election Result: बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए (NDA) ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सभी पांचों सीटों पर कब्जा कर लिया. इस चुनाव में महागठबंधन (MGB) को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी विपक्ष अपनी ताकत नहीं दिखा सका.


एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नितीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया था. मतदान के बाद सभी पांचों उम्मीदवार जीतने में सफल रहे.


एनडीए के 202 विधायकों ने किया मतदान
राज्यसभा चुनाव में एनडीए के कुल 202 विधायकों ने वोट डाला. वहीं महागठबंधन की ओर से सिर्फ 37 विधायकों ने मतदान किया. कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे.

पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हुआ था, लेकिन मैदान में छह उम्मीदवार होने के कारण मुकाबला रोचक हो गया था. ऐसे में सभी की नजर चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई थी.

पांचवीं सीट को लेकर थी असली टक्कर
विधानसभा में संख्याबल को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा था कि एनडीए चार सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर लेगा. असली मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर था.

राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत होती है. इस हिसाब से चार सीटें जीतने के लिए एनडीए को 164 विधायकों का समर्थन चाहिए था, जो उसके पास पहले से मौजूद था. इसके बाद पांचवीं सीट के लिए एनडीए के पास 38 विधायक बचते थे और उसे तीन अतिरिक्त वोटों की जरूरत थी. अंततः एनडीए को जरूरी समर्थन मिल गया और उसने पांचवीं सीट भी अपने नाम कर ली.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !