Jharkhand Police News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात पुलिस निरीक्षकों के तबादले से जुड़े अभ्यावेदनों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.16 मार्च को शिकायत कोषांग की बैठक और राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की समीक्षा के बाद कुल 66 निरीक्षकों के मामलों पर फैसला सुनाया गया.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ निरीक्षकों के स्थानांतरण को मंजूरी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों के आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं. इस निर्णय के बाद राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की तैनाती में बदलाव होगा.
इन अधिकारियों के तबादले को मिली मंजूरी
• लातेहार में पदस्थापित दुलड़ चौड़े को सीआईडी में भेजा गया है.
• अप० अनु० वि० रांची में तैनात फगुनी पासवान को जमशेदपुर जिला भेजा गया है.
• चतरा के सनोज कुमार चौधरी को रांची जिला स्थानांतरित किया गया है.
• रांची के रणविजय शर्मा को सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है.
• गढ़वा में पदस्थापित बिमल किण्डो को चाईबासा जिला में पोस्टिंग दी गई है.
• अप० अनु० वि० रांची के रामानुज कुमार वर्मा को कोडरमा जिला भेजा गया है.
• रांची के संजय कुमार खाखा को सीआईडी में पदस्थापित किया गया है.
• अप० अनु० वि० रांची के कृष्णदत्त झा को रांची जिला में तैनाती मिली है.
• सिमडेगा की जयश्री बानरा को दुमका जिला भेजा गया है.
• रांची के ब्रह्मदेव प्रसाद को जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट में भेजा गया है.
• जे०जे० रांची के दिनेश कुमार सिंह को बोकारो जिला स्थानांतरित किया गया है.
• गिरिडीह की ममता कुमारी को बोकारो जिला भेजा गया है.
• रेल जमशेदपुर के शंकर प्रसाद को रेल धनबाद में तैनाती दी गई है.
• देवघर के हरदियुस टोप्पो को सीआईडी में भेजा गया है.
• अप० अनु० वि० रांची के नित्यानंद महतो को बोकारो जिला भेजा गया है.
• रेल जमशेदपुर के मरिस तेला गुड़िया को जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट में पदस्थापित किया गया है.
• चतरा के उत्तम कुमार तिवारी को सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है.
• नेतरहाट स्थित जे०डब्ल्यू०एफ०एस० के अर्जुन उरांव को झारखंड जगुआर में तैनाती दी गई है.
• जे०जे० रांची के जॉन मुर्मू को पाकुड़ जिला भेजा गया है.
• धनबाद के रविकांत प्रसाद को जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट भेजा गया है.
• लातेहार के रणधीर कुमार को सीटीसी मुसाबनी स्थानांतरित किया गया है.
• भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के कल्याण विरूली को जमशेदपुर जिला भेजा गया है.
• सरायकेला के नितिन कुमार सिंह को रांची जिला में पोस्टिंग दी गई है.
• देवघर के त्रिलोचन तामसोय को झारखंड जगुआर में तैनाती मिली है.
• भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के आशीष खाखा को हजारीबाग जिला भेजा गया है.
• पाकुड़ के बबलू कुमार को धनबाद में तैनाती दी गई है.
• सीटीसी मुसाबनी के जयनाथ उरांव को विशेष शाखा में भेजा गया है.
• जेपीए हजारीबाग के अशोक राम को दुमका जिला स्थानांतरित किया गया है.
• पलामू के एडवर्ड टोप्पो को जेपीए हजारीबाग में पोस्टिंग दी गई है.
• JAPTC पदमा की रानी मुकुट को जेपीए हजारीबाग भेजा गया है.
• सीटीसी मुसाबनी के नंद किशोर प्रसाद को दुमका भेजा गया है.
• जामताड़ा के अरुण कुमार महथा को गिरिडीह जिला स्थानांतरित किया गया है.
• चतरा के अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनाती दी गई है.
• भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के राजीव कुमार सिंह को रांची जिला भेजा गया है.
• रांची के लव कुमार सिंह को सीआईडी में पदस्थापित किया गया है.
• रांची जिला के सुरेन्द्र प्रसाद को रामगढ़ जिला भेजा गया है.
• सीआईडी के रवि कुमार सिंह को रांची में तैनाती दी गई है.
• विशेष शाखा के प्रमोद कुमार सिंह को सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है.
इन निरीक्षकों के आवेदन हुए अस्वीकृत
पुलिस मुख्यालय ने कई अधिकारियों के तबादले से जुड़े आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. इनमें राजीव कुमार, सोनी प्रताप, महेन्द्र दास, कुणाल कुमार, प्रियंका आनंद, आशुतोष प्रताप नारायण, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार मंडल, राजदेव सिंह, रविन्द्र नाथ यादव, तारिक अनवर, रामप्रवेश कुमार, ज्ञान रंजन कुमार, रोहित कुमार महतो, संजय सुमन, रवि ठाकुर, गांधी भगत, शिव गोप, नरेश प्रसाद सिन्हा, विपिन कुमार, हरिदेव प्रसाद, शम्भु शरण दास, अशोक कुमार पासवान, फकरू जमा, मिचराय पाड़ेया, अमरदीप और सुशील कुमार शामिल हैं.
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के बाद कई जिलों और पुलिस इकाइयों में निरीक्षक स्तर पर नई तैनाती होगी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा.