Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Ranchi News: रांची में कशिश ग्रुप के एमडी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, व्हाट्सऐप कॉल से मिली जान से मारने की धमकी

Ranchi News: राजधानी रांची में कशिश न्यूज चैनल और कशिश डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी अजीत चौधरी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अजीत चौधरी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.


शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को दोपहर करीब एक बजे से उनके मोबाइल पर लगातार व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और सामान्य कॉल आने लगे. कॉल करने वाले लोगों ने खुद को एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया और उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.


अजीत चौधरी ने पुलिस को उन मोबाइल नंबरों की जानकारी भी दी है, जिनसे कॉल और मैसेज आए थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

राहुल सिंह गैंग के नाम पर मांगी गई रंगदारी
अजीत चौधरी ने बताया कि धमकी भरे कॉल और मैसेज के बाद वह और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस के अनुसार रंगदारी की मांग गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी जांच कर कॉल करने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

राजनीतिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ा है परिवार
अजीत चौधरी का परिवार राजनीति से भी जुड़ा हुआ है. उनके चाचा और कशिश न्यूज के पूर्व एमडी सुनील चौधरी बिहार से बीजेपी के एमएलसी हैं. चौधरी परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है, लेकिन उनका ज्यादातर कारोबार झारखंड में फैला हुआ है.

रांची में कई बड़े प्रोजेक्ट किए हैं पूरे
कशिश ग्रुप ने रांची में सेल सिटी समेत कई बड़े निर्माण प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और रियल एस्टेट के क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वालों की तलाश जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !