Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Train Running Late: स्टील एक्सप्रेस की लेटलतीफी का टूटा रिकॉर्ड, रात 2 बजे पहुंची ट्रेन

Train Running Late: टाटानगर में हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की समयबद्धता का पुराना रिकॉर्ड अब टूटता नजर आ रहा है. पिछले डेढ़-दो महीने से यह ट्रेन लगातार विलंब से चल रही है. सोमवार को स्थिति और बिगड़ गई जब रात 9.15 बजे पहुंचने वाली स्टील एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के बजाय रात 2 बजे के बाद टाटानगर स्टेशन पहुंची.

खड़गपुर के बाद बढ़ती गई देरी
सूत्रों के अनुसार, स्टील एक्सप्रेस हावड़ा से तो कुछ ही मिनट की देरी से रवाना हुई थी, लेकिन खड़गपुर स्टेशन पार करने के बाद इसकी रफ्तार लगातार कम होती गई और देरी बढ़ती चली गई. इस भारी विलंब के कारण स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया.

अन्य प्रमुख ट्रेनों की भी सुस्त रफ्तार
केवल स्टील एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित है. ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी तीन घंटे से ज्यादा की देरी से टाटानगर आईं. इसके अलावा गीतांजलि, कुर्ला, अहमदाबाद, जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी लगातार लेट से आना जारी है, जिससे यात्री परेशान हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !