Dhanbad News: क्या हो जब रक्षक ही बन जाये भक्षक, ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है धनबाद से, जहां आरपीएफ पर आरोप लगा है स्टेशन के बाहर लगी सैकड़ों दुकानों से रोज वसूली जा रही रंगदारी का और रंगदारी ना देने पर दुकान उखड फेकने जैसी धमकियं देने का। दुकानों से वसूली करते व्यक्ती का वीडियो हो रहा है वायरल।
दुकानों के फिक्स हैं रेट, वीडियो के बाद भी नहीं रुकी वसूली
स्टेशन कैंपस के सामने 24x7 चाय, पान, फूल, फल, होटल से लेकर अवैध शराब की दुकानें खुली रहती हैं। इन दुकानों पर आरपीएफ का राज चलता है। प्रति दिन होलसेल, फूल वालों से 500 रुपये, अवैध शराब दुकानों से 500 रुपये, और छोटे-बड़े फुटपाथ स्टॉल से 200 से 400 रुपये वसूले जाते हैं। लगभग 200 दुकानों से रोजाना हजारों की अवैध रंगदारी वसूल की जा रही है।
यह वसूली सोनू नाम का एक शख्स करता है ,जो पैसे इकट्ठा कर एक सफेदपोश को देता है और वो अपना हिस्सा काटकर आरपीएफ तक पहुंचा देता है। वायरल वीडियो में सोनू ही एक दुकानदार से 200 रुपये मांगते और पैसे ना देने पर दुकान तोड़ने की धमकी देते साफ दिख रहा है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप जरूर मच गया, लेकिन अभी भी वसूली रुकने का नाम नहीं के रही है। गरीब दुकानदार इस अवैध रंगदारी के काले कारनामे के आगे बेबस दिखाई पड़ रहे हैं।