Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Ranchi News: निलंबित IAS विनय चौबे मामले में जांच तेज, ACB ने कारोबारी विनय सिंह से दोबारा की पूछताछ

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे और उनके करीबी रिश्तेदारों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इस मामले में मंगलवार को ACB ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से दोबारा पूछताछ की.


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भी एजेंसी ने विनय सिंह को बुलाकर पूछताछ की थी. उस दौरान उन्होंने कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए और गोलमोल तरीके से बात करते रहे। अधिकारियों को शक है कि उन्होंने एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की. इसी वजह से ACB ने मंगलवार को फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया.


पूछताछ के लिए करीब 15 से 20 महत्वपूर्ण सवाल तैयार 
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की पूछताछ के लिए ACB ने करीब 15 से 20 महत्वपूर्ण सवाल तैयार किए हैं. इन सवालों के जरिए एजेंसी संपत्ति, लेन-देन और पारिवारिक संबंधों से जुड़े पहलुओं की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है.

गौरतलब है कि इस मामले में ACB ने निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के अलावा विनय चौबे के साले, सरहज और ससुर के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है.

जांच के दौरान एजेंसी को अब तक कई महंगी और संदिग्ध संपत्तियों की जानकारी मिली है. इनमें कुछ संपत्तियां बेनामी होने की भी आशंका जताई जा रही है. ACB इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और पैसों के स्रोत की गहराई से जांच कर रही है.

एजेंसी का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल इस पूरे प्रकरण में जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !