Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jamshedpur News: जुगसलाई के पंछी बागान में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पंछी मोहल्ला स्थित पंछी बागान में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जम्बी कुमारी (उम्र लगभग 16 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है।

सुबह स्थानीय लड़कियों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लड़के बागान की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दुपट्टे के सहारे लटकी मिली, पास में मिला मोबाइल
पुलिस के अनुसार, किशोरी का शव पेड़ की ऊंची डाल से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जो पेड़ के पास ही मिला। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

घर से दूध लेने निकली थी, फिर नहीं लौटी
परिजनों का कहना है कि किशोरी घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। कुछ लोगों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। 

ग्रामीणों ने जताया हत्या का शक
हालांकि, घटना को लेकर इलाके के लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस पेड़ पर शव मिला, वह काफी ऊंचा है और जमीन से उसकी दूरी ज्यादा है। पास में केवल एक नाला है, जिससे वहां चढ़कर फांसी लगाना आसान नहीं लगता। ऐसे में कई लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत, सच का इंतजार
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !