Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

New Dating Trend:सिनेमा और कैफे डेट हुआ पुराना, अब ग्रॉसरी की शॉपिंग कर रहे है कप्लस Gen Z का नया "डेटिंग ट्रेंड"

Gen Z New Dating Trend:  आज कल युवाओं के बीच डेटिंग का अंदाज बदल गया है, पहले जहाँ लोग डेट पर महंगें कैफे और रेस्टोरेंट पर जाना पसंद करते थे, अब इसकी जगह एक नया ट्रेंड आया है जिससे Choremance (कोरमैंस) कहा जा रहा है।

अब लोगों के बीच प्यार जताने का अंदाज बदल गया है। आज कल कपल्स को कैंडल लाइट डिनर या फिल्म देखने से ज्यादा मजा साथ में किराने के दुकान से रोजमर्रा के सामान,सब्जी खरीदने और घर की साफ - सफाई करने में आ रहा है। ये नया ट्रेंड सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है।

आखिर क्या है ये Choremance?
Choremance दो शब्दों से बना है—Chores (घर के काम) और Romance (रोमांस)। जिसका मतलब है कि कपल्स अपने रोज के कामों को साथ में करके उसे ही डेट समझ लेते हैं। जैसे साथ में बाजार जाना, घर की सफाई करना, खाना बनाना।

आखिर किन कारणों से बढ़ रहा है ये ट्रेंड 
इसके पीछे दो बड़े कारण हैं।
पहला, आजकल महंगाई बहुत बढ़ गई है, जिससे बाहर डेट पर जाना भी महंगा हो गया है।
और दूसरा , लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्थ हो गए है कि अलग से डेट पर जाने के लिए समय निकलना मुश्किल सा हो गया है। ऐसे में Choremance से काम भी हो जाता है और साथ में टाइम भी मिल जाता है।

रिलेशनशिप के लिए आखिर कैसे फायदेमन्द है ये Choremance?
दरअसल एक साथ  काम करने से कपल्स के बीच समझ और बॉन्डिंग बढ़ती है और तालमेल बनता है।इससे आप एक-दूसरे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से जान और समझ पाते हैं, जैसे पैसे खर्च करने की आदत या व्यवहार।
घर के काम मिलकर करने से तनाव कम होता है और झगड़े भी कम होते हैं।

अगर आप भी अपने रिश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अगली बार अकेले बाजार मत जाइए, बल्कि अपने पार्टनर के साथ जाइए और Choremance को अपनाइए। यकीन मानिए, सब्जी खरीदते-खरीदते भी आपकी लव स्टोरी मजेदार बन जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !