Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jharkhand News: सिर कटी लाश मिलने से भड़का आक्रोश, टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन

Jharkhand News : देवघर जिले अंतर्गत खिरिया थाना क्षेत्र का ठाढ़ी गांव तब आंदोलन का केंद्र बन गया जब वहां  एक युवक की सर कटी लाश मिली। स्थानीय लोगों शव को बैद्यनाथपुर चौक के पास सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाये और सरकार तथा प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे आवागमन ठप पड़ गया।  
घटना से पुरे इलाके में दहशत का माहौल 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है और पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। आक्रोशित लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और जाम हटाया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !