Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Dhanbad News: इलाज के लिए दिल्ली गए पत्रकार के घर में चोरी, लाखों का कीमती सामान गायब

Dhanbad News: जिले में चोरी की एक घटना से सनसनी फैल गई। घटना चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी की है, जहां से चोर एक पत्रकार के घर से लाखों का कीमती सामान उड़ा ले गए। बताया जा रहा है कि घटना के वख्त घर पर कोई नहीं था। 
अलमारी तोड़ कर जेवर ले गए चोर 
जानकारी की माने तो दैनिक अखबार के पत्रकार प्रवीण कुमार 12 मार्च को अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए थे मगर जब वे 17 मार्च को घर लौटे तो पाया की घर का ताला टुटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि चोर घर की अलमारी तोड़ कर सोने चांदी और नकद समेत 5-6 लाख की संपत्ति ले गए। 
सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। लोगों का कहना है कि पहले भी एरिया में चोरी की घटनाएं होती रही हैं जो की चिंता का विषय है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !