Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Bihar Breaking: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, JDU के दिग्गज नेता K C त्यागी ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Bihar Breaking: जेडीयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने अचानक पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह अब पार्टी की सदस्यता रिन्यू नहीं कराएंगे और अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में काम करेंगे।

जेडीयू को बड़ा झटका, नितीश कुमार के थे करीबी 
राज्यसभा चुनाव के बाद जेडीयू को ये बड़ा झटका माना जा रहा है। केसी त्यागी लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद नेता माने  जाते थे। ऐसे में उनका  पार्टी से इस्तीफा देना पार्टी  के लिए अहम माना जा रहा है।

इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश से अच्छे रहेंगे रिश्ते 
हालांकि, त्यागी ने ये साफ कहा है  कि उनका इस्तीफा देना  किसी नाराजगी या विवाद की वजह से नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह बिना किसी मनमुटाव के पार्टी छोड़ रहे हैं और उनका बिहार व नीतीश कुमार से रिश्ता हमेशा अच्छा रहेगा।

त्यागी उत्तर प्रदेश की राजनीति में करना चाहते है काम
अब केसी त्यागी उत्तर प्रदेश की राजनीति में काम करना चाहते  है। वह पश्चिमी यूपी के निवासी हैं और वहां उनके काफी समर्थक भी हैं। 22 मार्च को दिल्ली के मावलंकर हॉल में वह अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पहले भी थे चर्चों में
आपको बता दें कि केसी त्यागी पहले भी चर्चा में आ चुके हैं, जब उन्होंने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी और इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी  लिखा था।

पार्टी के साथ यादों का साझा किया
उन्होंने अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया और बताया कि 2003 में जेडीयू के गठन के समय से ही वह पार्टी से जुड़े रहे हैं, और जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है।

नए राज्य से जरूरतमंदों के लिए करेंगे काम 
अंत  में उन्होंने ये भी  कहा कि वह आगे भी किसानों, गरीबों और वंचित लोगों के लिए काम करते रहेंगे, चाहे वह किसी भी राज्य में हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !