Horoscope Today: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ सावधानियों का संकेत दे रहा है. काम, परिवार और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी है. आइए जानते है सभी राशियां क्या कहते है.
मेष
आज आप थोड़ा व्यस्त रह सकते है, लेकिन परिवार खासकर बच्चों के लिए समय निकाल लेंगे. संतान के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे. नए लोगों से मुलाकात आगे चलकर फायदे दे सकती है. मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत में सुधार होगा, बस थोड़ा आराम जरूर करें.
वृषभ
आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि निस्वार्थ भाव से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. किसी के कहने में आकर रिश्ते खराब करने से बचें. हल्की चोट से सावधान रहें. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और दिन आराम से बीतेगा.
मिथुन
आज जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही थोड़े दूर होते नजर आ सकते है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. सेहत में हल्की परेशानी रह सकती है, किसी अच्छे डॉक्टर या जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा. धन लाभ के योग बन रहे है और नया घर या बदलाव का विचार भी बन सकता है.
कर्क
आज आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा. गुस्सा रिश्तों को बिगाड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजना सफल हो सकती है. पड़ोसियों या आसपास के लोगों की मदद करनी पड़ सकती है. निवेश से फायदा हो सकता है. मन शांत और खुश रहेगा.
सिंह
आज किसी के बहकावे में आने से बचें. जरूरी काम समय पर निपटाना जरूरी है. निजी जीवन में ज्यादा दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी. पिता के साथ तालमेल बनाए रखें. पुरानी जान-पहचान फिर से जुड़ सकती है. सेहत ठीक रहेगी.
कन्या
आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे मन खुश रहेगा. आपकी बात करने की कला आपको आगे बढ़ाएगी. कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.
तुला
आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते है. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
वृश्चिक
आप अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते है, लेकिन आज कुछ लोग आपके खिलाफ खड़े हो सकते है. जमीन या घर से जुड़े विवाद खत्म होने के योग है. पिता के काम में रुचि कम रहेगी. थोड़ा आराम करें और नींद पूरी लें, सेहत सामान्य रहेगी.
धनु
आज काम समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा, क्योंकि परिवार से सहयोग कम मिल सकता है. घर में छोटे बदलाव करने से माहौल बेहतर होगा. कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है. सेहत में सुधार होगा और मन आध्यात्म की ओर झुकेगा.
मकर
आज काम की व्यस्तता में सेहत को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी से प्यार और सम्मान के साथ बात करें. वाणी में मधुरता रखें. यात्रा के योग बन रहे है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा और दोस्तों से फायदा मिलेगा.
कुंभ
आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें. बेवजह किसी को परेशान करना ठीक नहीं है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपके संपर्कों की मदद से रुके काम पूरे होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन संतुलित रहेगा.
मीन
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है. परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. बस परिणाम की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें.