Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: चतरा में एसएसबी जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

Jharkhand News: चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में एसएसबी के एक जवान द्वारा खुद को ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर के रूप में की गई है
आत्महत्या या हादसा, परिजन कर रहे जांच की अपील
कई लोगों का कहना है कि कैंप में कोई जवान अपने सर्विस रिवॉल्वर को कॉक करके क्यों रखेगा, इस मामले ने एसएसबी के बड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
घटना के बाद जब मीडिया कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे, तो बटालियन के अधिकारियों ने न केवल खबर संकलन रोकने की कोशिश की बल्कि मीडिया कर्मियों से बदसलूकी भी की
परिजनों के अनुसार बटालियन ने बताया कि यह एक मिसफायर था, लेकिन सही घटना क्या है यह जांच का विषय है। पुलिस और बटालियन के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ कहने से बच रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !