Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में जनता के मुद्दों पर जोर, जल संरक्षण, किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज और बिजली बिल पर गरमागरम चर्चा

Jharkhand Vidhansabha: आज विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के आखिरी दिन में पानी बचाने, किसानों की फसल रखने की सुविधा और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखी।

जगराहा डैम के मरम्मत का काम 
विधायक सरयू राय ने लातेहार के चंदवा स्थित जगराहा डैम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह डैम खास है क्योंकि यहां से 24 घंटे साफ पानी निकलता है, इसलिए इसका सही तरीके से रखरखाव और गहरा करने की जरूरत है।
लेकिन जल संसाधन विभाग ने कहा कि यह उनका डैम नहीं है। मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि अभी नियम के अनुसार सिर्फ 5 एकड़ से बड़े सरकारी तालाबों का ही काम होता है, जबकि यह डैम निजी बताया जा रहा है।

हालांकि, सरकार नय नियम लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें 2.5 एकड़ से बड़े सरकारी या निजी तालाबों का विकास किया जाएगा । अगर यह नियम  लागू होता है, तो जगराहा डैम के मरम्मत का काम आगे बढ़ सकता है।

किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज 
विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज की कमी है, जिससे किसान अपनी फसल सस्ते दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
इस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना है, जो स्थानीय विधायक की सिफारिश पर बनेगा।

जयराम महतो ने यह भी कहा  कि क्या किसान कोल्ड स्टोरेज में रखे अनाज के बदले लोन ले सकते हैं? इस पर मंत्री ने कहा कि अभी ऐसी सुविधा नहीं है, क्योंकि इसके लिए जरूरी सर्टिफिकेट (WRDA) राज्य के कोल्ड स्टोरेज के पास नहीं है। फिलहाल किसानों को सिर्फ केसीसी (KCC) लोन ही मिल रहा है।

बिजली बिल और नौकरी पर चर्चा 
जयराम महतो ने बिजली विभाग में खाली पदों और गलत बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे लोगों की परेशानी सामने आई।

मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगीl
गलत और ज्यादा बिजली बिल आने पर उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता सबूत देता है, तो बिल ठीक किया जाएगा और गलती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही लोगों से समय पर बिल भरने की अपील भी की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !