Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने को लेकर विधानसभा में गरमागरम बहस

Jharkhand News: सदन में राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने को लेकर अमित और इरफान में नोक-झोंक देखने को मिली। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने सदन में कहा कि वर्तमान में राशन डीलरों को मिलने वाला कमीशन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि डीलरों को इतने कम कमीशन मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब डीलर थोड़ी मात्रा कम अनाज दे देता है तो उसे गलत नहीं माना जाता, ऐसे में सरकार को कमीशन बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
जवाब में बोले इरफान अंसारी
खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान में सरकार डीलरों को लगभग डेढ़ रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से कमीशन दे रही है। उन्होंने सदन में नाराजगी जताते हुए कहा कि बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करना सही नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार डीलरों के हितों को लेकर गंभीर है और कमीशन और व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !