Horoscope: आज का दिन खास है, आज का दिन नई उम्मीदों और नए मौकों के साथ शुरू हो रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर हमारे काम, पैसे, सेहत और रिश्तों पर पड़ता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का भविष्यफल.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का असर दिखेगा और लोग आपके सुझाव मानेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा से लाभ के योग है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान हल्का रखें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक है लेकिन संयम बहुत जरूरी है. आपकी वाणी ही आपकी ताकत भी बन सकती है और कमजोरी भी. कार्यस्थल पर किसी से बहस से बचें. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत है और रुका हुआ पैसा मिल सकता है. हालांकि परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है, खासकर संतान को लेकर. सरकारी या कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने काम को लेकर ज्यादा फोकस में रहेंगे. व्यापार या नौकरी में नई योजना बना सकते है जो भविष्य में लाभ देगी. निवेश के लिए भी समय ठीक है लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं. शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि खर्च थोड़ा बढ़ सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखें.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आर्थिक लाभ के योग बन रहे है और करियर में भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते है. आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि थोड़ी दुविधा आपको परेशान कर सकती है. मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखें. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे. पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते है जिससे मन हल्का होगा. कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी. छात्रों के लिए मेहनत का समय है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप सकारात्मक और उत्साहित महसूस करेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिससे काम तेजी से पूरे होंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और प्रयास करना पड़ेगा. संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला ले सकते है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. किसी बड़े निर्णय को लेकर मन में उलझन रह सकती है, इसलिए धैर्य रखें. वाहन खरीदने या किसी नई चीज की योजना बना सकते है. मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे, जो मानसिक शांति देगा. काम का दबाव ज्यादा रहेगा लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा. खानपान पर ध्यान दें क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. समय का सही उपयोग करने से सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ के संकेत है. किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको मानसिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी. काम ज्यादा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे हो जाएंगे. नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. दान-पुण्य से मन को सुकून मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
यह राशिफल सामान्य ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है. व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं.