Ranchi News: राजधानी के कोकर में साइबर क्राइम का नया मामला सामने आया है, जहां ज्योत्स्ना नमक महिला से तकरीबन 1.82 लाख रूपए की ठगी की गई है। साइबर थाना में शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि लोन सेटलमेंट का झांसा दे कर उससे पैसे ठग लिए गए हैं।
लोन सेटेलमेंट के फर्जी डॉक्यूमेंट भी भेजे गए
ज्योत्स्ना ने बताया कि उन्होंने एक फाइनान्स कम्पनी से लोन लिया था और किश्तें भी समय पर भर रही थी। उसी दौरान उन्हें एक कॉल आया और सामने से व्यक्ति ने कहा कि वह फाइनान्स कम्पनी का कर्मचारी है और उसने लोन सेटेलमेंट का ऑफर देते हुए ज्योत्स्ना से तकरीबन 1.82 लाख रूपये मांगे। उसने यह भी कहा कि अगर ज्योत्स्ना ये पसे दे देती हैं तो उन्हें आगे कोई किश्त देने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
अपराधी के झांसे में आते हुए उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए और उन्हें लोन सेटेलमेंट के कागजात भी भेज दिए गए मगर उन्हें फाइनान्स कम्पनी से किश्तों के लिए कॉल और नोटिस आने लगे, तब जा कर उन्होंने कम्पनी और कॉल करने वाले उस व्यक्ति से सम्पर्क करने की कोशिश की। अपराधी का कॉल तो नही लगा मगर कम्पनी ने बताया की उन्होंने कभी लोन सेटेलमेंट का कोई ऑफर नहीं भेजा। इसके बाद अपने साथ हुई ठगी का अंदाजा लगते ही महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।