Hindu Nav Varsh: साल 2026 का हिंदू नववर्ष 19 मार्च यानि आज से शुरू हो गया है। इस दिन को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कहा जाता है और यहीं से नया साल (विक्रम संवत 2083) शुरू होता है। यह दिन नई शुरुआत, अच्छे संकल्प और पॉजिटिव सोच के लिए बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर कुछ खास चीजें घर लाई जाएं, तो पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आइए जानते है कि साल के पहले दिन कौन सी चीज घर लाना शुभ माना जाता है।
चांदी का सिक्का या चांदी का सामान
नए साल के दिन चांदी का सिक्का या कोई भी चांदी की चीज लाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और पैसे की स्थिति मजबूत होती है। अगर लक्ष्मी-गणेश वाला सिक्का हो तो और भी शुभ माना जाता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घर का माहौल साफ और अच्छा बना रहता है।
पीतल या तांबे के बर्तन
इस दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना भी अच्छा माना जाता है। ये सेहत और शुद्धता का प्रतीक होते हैं और पूजा-पाठ में काम भी आता हैं।
अनाज (चावल या गेहूं)
नववर्ष के दिन अनाज घर लाना इस बात का संकेत है कि घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। खासकर चावल बहुत शुभ माना जाता है।
कमल का फूल या लक्ष्मी जी की तस्वीर
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। इस दिन कमल का फूल या उनकी नई तस्वीर घर लाना सुख-समृद्धि लाता है।
धातु का कछुआ
चांदी, पीतल या तांबे का कछुआ घर लाना भी शुभ माना जाता है। इसे सौभाग्य और तरक्की का प्रतीक माना जाता है और इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
कुल मिलाकर, ये दिन नई शुरुआत के लिए बहुत खास होता है। छोटी-छोटी शुभ चीजें ला कर आप अपने साल को खुशहाल बना सकते हैं।