Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: चाकुलिया में ट्रक - कार की भीषण टक्कर, एक की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur News: धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के पास एक भयावह हादसे ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि भीषण दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौत हो गई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है मगर दोनों घायलों की पहचान चाकुलिया के मोहित महतो और सन्नी यादव के रूप में हुई है। 
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
जानकारी के अनुसार तीनो युवक कार में सवार हो कर चाकुलिया से धालभूमगढ़ की तरफ जा रहे थे तभी उनकी कार ने सड़क किनारे खड़े पुआल लदे ट्रक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से चाकुलिया के प्राथमिक अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया जहां उनका बेहतर इलाज हो सके। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !