Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Ranchi News: नेतरहाट में बुजुर्ग से दुर्व्यवहार, जबरन मैला पिलाने का आरोप

Ranchi News: नेतरहाट ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मंगलवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक बुजुर्ग को कथित रूप से मैला पिलाने की खबर चर्चा में है।
जादू टोना करने के संदेह में पिलाया मैला
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गांव में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीड़ित व्यक्ति ने उस महिला को डायन‑भूत कर मार दिया है। इसी को लेकर गांव के 15 लोगों ने गांव में एक पंचायत बुलायी थी और बुजुर्ग को उस महिला की मौत का जिम्मेवार बताकर उन्हें मैला पिलाया।

पीड़ित बुजुर्ग के पुत्र ब्रजेश मुंडा ने गांव के ही धनेश्वर मुंडा, छतना मुंडा, कृष्‍णा मुंडा व अन्य लोगों पर यह आरोप लगाया है। पीड़ित के पुत्र ने कहा कि जब वे बुधवार को इसकी शिकायत लेकर नेतरहाट थाना गये तो वहां उन्हें अनसुना कर दिया गया और वापस भेज दिया गया।
घटना के बारे में उसने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी मां के साथ भी ऐसा करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मां के विरोध के कारण वे सफल नहीं हो सके। नेतरहाट थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !