Instagram Update: 8 मई 2026 के बाद Instagram अपने DMs में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) का फीचर हटाने वाला है। इसका मतलब ये है कि अब आपकी चैट पहले जैसी पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेगी। पहले इस फीचर की वजह से सिर्फ आप और जिससे आप बात कर रहे थे वही मैसेज पढ़ सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Meta का बड़ा फैसला, हट रहा E2EE, whatsapp बेहतर विकल्प
Meta ने E2EE में बदलाव की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत कम लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे हटाया जा रहा है। अगर कोई यूजर अभी भी पूरी तरह सुरक्षित चैट करना चाहता है, तो वह WhatsApp का इस्तेमाल कर सकता है, जहां E2EE अभी भी मौजूद है।
ज्यादा प्राइवेसी के लिए जरूरी बातें
Instagram पर चैट करते समय पासवर्ड, बैंक डिटेल या कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें।
कोशिश करें कि जरूरी बातों के लिए कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करें।
Vanish Mode का इस्तेमाल करें, इसमें मैसेज पढ़ने के बाद खुद ही गायब हो जाते हैं।
फोटो या डॉक्यूमेंट भेजते समय “View Once” ऑप्शन का इस्तेमाल करें, ताकि सामने वाला उसे बार-बार ना देख सके।
पुराना ऐप तुरंत अपडेट करे, वरना लीक हो सकती है बातें
अगर आप पुराने वर्जन का Instagram इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ऐप अपडेट कर लें, ताकि आप अपने पुराने एन्क्रिप्टेड मैसेज या मीडिया को डाउनलोड कर सकें।
सीधी बात ये है कि अब Instagram पर चैटिंग करते समय थोड़ा ज्यादा सावधान रहना होगा, वरना आपकी पर्सनल बातें लीक हो सकती हैं।