Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Dhanbad News: दीवाल विवाद के दौरान अवैध हथियार लहराने वाला चास में गिरफ्तार

Dhanbad News: बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में बीते बुधवार के दिन दो परिवार के बीच 10 दिवार को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आशुतोष राणा के द्वारा अवैध हथियार लहरा कर सूरज राणा को धमकाने का प्रयास किया गया था। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। 
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशुतोष राणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी जांच के दौरान हथियार देखने को मिला था। इसी मामले में आशुतोष राणा को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !