Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jharkhand Outsourcing Employees: अब पारदर्शी होगी आउटसोर्सिंग भर्ती, लिखित परीक्षा अनिवार्य, स्थानीय युवाओं को मिलेगा 100% मौका

Ranchi: झारखंड विधानसभा के के ब बजट सत्र में बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण को रोकने के लिए सरकार ने स्पष्ट नियमावली बनाई है। 
उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग को मैनपावर की जरूरत होने पर जैप आईटी प्रणाली के माध्यम से पैनल में शामिल एजेंसियों का चयन किया जाता है। 14 एजेंसियां सचीबद्ध हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी और अब आगे लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्तियों का प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत स्थानीय कोही आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किया जाए, इस प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए आवास प्रमाण पत्र जरूरी किया जाएगा। उन्होंने यह उत्तर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के ध्यानाकर्षण पर दिया। मंत्री ने कहा कि यदि कोई एजेंसी उम्मीदवार से निर्धारित शुल्क के अलावा पैसे मांगती है, तो जांच में सही पाए जाने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !