Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jharkhand News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरमाद

Jharkhand News: लातेहार जिले में पुलिस ने दो अभियुक्तों की सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अभियुक्त मृत्युंजय भुईयां और बब्लू राम को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। 
पूछताछ के दौरान पुलिस ने उगलवाया सच 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान स्वीकारोक्ति बयान में छिपाकर रखे गए हथियारों के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी के दौरान गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए। 

बरामद सामान में एक इंसास राइफल, 5.56 एमएम के 70 कारतूस, तीन मैगजीन, एक सेमी राइफल, एक 30 कारबाइन राइफल और विभिन्न बोर के अन्य जिंदा कारतूस शामिल हैं। अभियुक्तों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जमीन के अंदर करीब डेढ़ फीट नीचे से ये हथियार बरामद किए। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !